पीलीभीत, मई 22 -- दियोरिया कला। इलावांस देवल निवासी प्रेमवती पत्नी मलखान ने पुलिस को बताया कि धर्मपाल के लड़के मोदी ने मलखान के लड़के मैकूलाल पर मारपीट का झूठा आरोप लगाया। इस पर धर्मपाल, ममता देवी, मोदी ने गाली गलौज कर लाठी डंडों से मारपीट करने लगे। गांव वालों ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने धर्मपाल पत्नी ममता देवी, मोदी पुत्र धर्मपाल निवासी इलावांस देवल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...