बक्सर, अप्रैल 5 -- नावानगर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना के स्थानीय गांव में बच्चों के बीच हुई विवाद को सुलझाने गए पिता - पुत्र के साथ नामजद लोगों द्वारा मारपीट किया गया है। इस मारपीट में पिता सन्तोष सिंह यादव व उनके पुत्र विकास सिंह गम्भीर रूप से जख्मी हो गए हैं। दोनों जख्मी लोगों का ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावानगर में कराया गया।इस संबंध में पीड़ित संतोष सिंह यादव द्वारा आठ लोगो पर नावानगर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।अपने आवेदन में पीड़ित ने लिखा है, कि गांव में बच्चों के बीच आपसी विवाद हो गया था। जिसको लेकर दोनों पक्ष के बीच तनाव व्याप्त था। इसे सुलझाने के लिए दूसरे पक्ष के यहां हमलोग गए थे। पर देसरे पक्ष के लोग बिना बात सुने मारपीट करना शुरू कर दिए। पप्पू यादव,टपू कुमार,सरोज कुमार समेत आठ लोगो द्वारा मारपीट किया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.