प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 5 -- हीरागंज, हिन्दुस्तान संवाद। महेशगंज थाना क्षेत्र के अहलादगंज रायगढ़ गांव निवासी रहमत उल्ला के 50 वर्षीय बेटे अहमद उल्ला ने पुलिस को तहरीर दी। रविवार सुबह नौ बजे उसका 20 वर्षीय बेटा तौफीक खेत की ओर जा रहा था। तभी गांव के कुछ लोगों ने उसके बेटे को रोककर गालियां देते हुए लाठी डंडे से पीटने लगे। बेटे की चीख सुनकर वह उसे बचाने दौड़ा तो उन लोगों ने उसको भी मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देते चले गए। यूपी-112 को फोन किया तो पुलिस पहुंची, घायलों को सीएचसी ले गई। एसओ राधे बाबू ने कहा कि बच्चों के विवाद में मारपीट हुई मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.