छपरा, मार्च 5 -- दाउदपुर(मांझी)। मांझी थाना क्षेत्र के चेफुल गांव में बच्चों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद मंगलवार को हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने से पांच महिलाओं समेत कुल आठ लोग घायल हो गए। घायलों में सांवरु यादव, सचिन कुमार यादव, बांके यादव सहित पांच महिलाएं शामिल हैं। सभी को स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। इलाजरत मालती देवी ने बताया कि बच्चों की कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्गों के साथ भी मारपीट की गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। एहतियातन गांव में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है। भूमि विवाद में जमकर हुई मारपीट में छह घायल पानापुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र ...