नोएडा, मार्च 18 -- रबूपुरा। फलेदा गांव में बच्चों के बीच कहासुनी को लेकर पैदा हुए विवाद में एक ही परिवार के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से हुई मारपीट में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला पूजा देवी ने पुलिस से शिकायत की है कि उसकी देवरानी सुमन और देवर महेंद्र बच्चों के खेलने कूदने की बात को लेकर उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध किया तो देवर महेंद्र ने उसके ऊपर फावड़े से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी ने उसको बचाने आए चचिया ससुर विजय के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने आरोपी महिला सुमन और उसके पति महेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.