गोरखपुर, मार्च 1 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के डड़वापार गांव में कंचा खेलने के दौरान बच्चों के विवाद ने तूल पकड़ लिया और बड़ों के बीच मारपीट हो गई। पीड़ित सूरज यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बच्चों में कंचों को लेकर झगड़ा हुआ, जिस पर गांव के अंकित यादव, संतोष यादव और अर्जुन यादव पहुंच गए और कहासुनी के बाद मारपीट करने लगे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.