भदोही, अप्रैल 28 -- भदोही, संवाददाता। शहर के जमुंद मोहल्ले में बच्चों के विवाद में जमकर मारपीट हो गई। पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। उक्त मोहल्ला निवासी आमीर अंसारी ने तहरीर में कहा कि 26 अप्रैल को दिन में साढ़े तीन बजे के बाद बच्चों के मामले में पड़ोसियों से विवाद हो गया। उसके बाद आरोपितों ने लाठी, डंडा एवं राड से मेरे भाईयों समीर अंसारी और आफताब को बुरी तरह से पीट दिया। समीर के सिर में ज्यादा चोट आने पर महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल के डाक्टरों ने वाराणसी बीएचयू रेफर कर दिया। शहर कोतवाल सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि शकील खां, समीर खां, आदिल खां और शाहिल खां के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 115 (2), 352 और 351 (3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- हमले के आरोपी की अर्जी रद्द
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.