गोरखपुर, मार्च 11 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। थानाक्षेत्र के लक्ष्मणपुर टोला गुलरबान में बच्चों के मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। गांव के ही एक परिवार ने महिला और उसकी बेटी को बेरहमी से पीटा और इलाज के लिए अस्पताल जा रही महिला को रास्ते में रोककर उनके साथ लूटपाट की गई। पुलिस ने नामजद अभियुक्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।पुलिस को दी तहरीर में रिंकू सिंह ने बताया कि दो दिन पहले उनके पुत्र का गांव की ही भानमति पत्नी शंकर के साथ बच्चों के बीच हुई लड़ाई को लेकर विवाद हुआ था। जब वह पूछताछ करने पहुंचीं तो विपक्षी परिवार ने एकजुट होकर उन्हें और उनकी पुत्री संजना सिंह को गाली देते हुए लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि जब अपनी घायल बेटी को लेकर अस्पताल जा रही थी, तब आरोपियों ने रास्ते में उन्हें फिर से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.