बच्चों के विवाद में मां-बेटी की पिटाई, दो पर मुकदमा
बलरामपुर, जून 15 -- बलरामपुर, संवाददाता।बलरामपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के सिरसिया फार्म गांव में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोसियों ने विवाद के बाद एक महिला और उसकी तीन वर्षीय पुत्री के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिरसिया फार्म निवासी एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 12 जून की शाम करीब साढ़े पांच बजे बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर गांव के ही बड़कऊ और उनकी पत्नी ननकना ने उसकी तीन वर्षीय पुत्री के साथ मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि जब वह शिकायत करने और विरोध जताने आरोपियों के पास पहुंची तो दोनों ने उसके साथ भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान जान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.