बच्चों के विवाद में महिला से मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
बांका, जून 1 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। चान्दन थाना क्षेत्र के बिरनियाँ पंचायत अंतर्गत जमनी गांव में बच्चों के मामूली विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। मामले में पीड़िता सुनिता देवी ने चान्दन थाना में आवेदन देकर गांव की पुष्पा कुमारी पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने और बाएं गाल में दांत काटकर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि गणेश कुमार चौधरी ने थाना में शिकायत करने पर हाथ-पैर तोड़ देने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.