गोरखपुर, अप्रैल 11 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कटसहरा गांव में बच्चों के आपसी विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कटसहरा निवासी पीड़िता गीता देवी पत्नी सुरेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शुक्रवार की शाम 7:30 बजे बच्चो में विवाद के बाद गांव के ही रामचेत पुत्र छेदी, निशा व मनीषा पुत्री छेदी ने मिलकर लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना में पीड़िता के हाथ में गंभीर चोट आई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.