कन्नौज, अप्रैल 26 -- बच्चों के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जब एक पक्ष के लोगों ने महिला के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान उसके जेवर भी छीन लिए। थाना क्षेत्र के खबरामऊ गांव निवासी संगीता ने बताया कि उसके शौचालय और बाथरूम के पास पड़ोसी बच्चों ने गड्ढे खोद दिए थे। इस पर जब उसने बच्चों के परिजनों से शिकायत की, तो वे लोग आक्रोशित हो गए। आरोप है कि चार लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि हमलावरों ने उसकी नाक का फूल और तोड़िया भी निकाल ली। घटना के बाद उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चौकी पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.