कन्नौज, मार्च 26 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र के कल नगरिया गांव में बच्चों के विवाद को लेकर बड़ों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।नादेमऊ चौकी अंतर्गत टड़ा नगरिया गांव निवासी दुर्गा देवी पत्नी लक्ष्मण जाटव ने बताया कि 4 मार्च की शाम करीब 3 बजे वह अपने घर के दरवाजे पर बैठी थीं। इसी दौरान बच्चों के विवाद को लेकर गांव के ही जैनू, अजय, हुकुम सिंह बाल्मीकि व धर्मेंद्र मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। जब दुर्गा देवी ने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाने पहुंचे उनके पुत्र चंदन व पुत्रवधू ममता देवी को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज ...