फतेहपुर, जनवरी 13 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के रारी गांव निवासी ज्ञानमती ने पुलिस को बताया कि गांव में पड़ोस के बच्चों से उसके बच्चों का विवाद हो गया। इसी के बाद पड़ोसी रघुनंदन पासवान, शिवकली, गीता व प्रियांशु डंडा लेकर पहुंच गए। गाली गलौज करते हुए उसके सिर पर प्रहार कर लहुलुहान कर दिया और भाग निकले। थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। घायल महिला को इलाज के लिए भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...