बलरामपुर, मई 25 -- बलरामपुर, संवाददाता। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुलरिहा अहिरनडीह में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोसियों ने एक महिला को घेरकर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से बेरहमी से पीट दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में ग्राम गुलरिहा निवासी मैना देवी पत्नी सूरजभान ने बताया कि 22 मई दोपहर करीब 1:30 बजे बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर गांव के कुछ लोग नाराज हो गए और रंजिश मानने लगे। यह भी पढ़ें- रंजिश में मां-बेटी पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल किया पीड़िता के अनुसार आरोपित राम उजागर पुत्र मंगल, विमला देवी पत्नी मंगल व मंगल पुत्र रामदेव ने एक राय होकर ...