गंगापार, फरवरी 28 -- बच्चों के विवाद में आरोपियों ने गाली देते हुए घर पर चढ़कर महिला को पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ बलवा सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के खास मांडा निबियरिया मोहल्ला निवासिनी पिंकी देवी पत्नी सुरेश सोनकर ने थाने में तहरीर दी कि बच्चों के विवाद में मोहल्ले के लालजी सोनकर, पप्पू सोनकर, सागर सोनकर, गोविन्द, गुड्डू, धर्मेन्द्र, ननकाई, कुमारी मनीषा, राय और मीरा देवी गाली देते हुए दरवाजे पर चढ़ आये और महिला को मारा। मोहल्ले की भीड़ इकट्ठा होते देख जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। पीड़िता के तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ बलवा, सहित विभिन्न धाराओं म मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित महिला का मांडा सीएचसी में डा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.