बलरामपुर, मई 14 -- बलरामपुर, संवाददाता। पचपेड़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरिहा जमुनी में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी शकुन्तला गिरि पत्नी मनीराम गिरि ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 8 मई की शाम करीब 7:30 बजे बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद के बाद विपक्षी उनके घर के सामने पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों व लात-घूंसों से हमला कर दिया। पीड़िता के मुताबिक शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराया। आरोप है कि जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि मामले में ग...