मधेपुरा, अप्रैल 27 -- कुमारखंड, निज प्रतिनिधि। श्रीनगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर भगवती पंचायत स्थित खुटहा रजई वार्ड पांच में बच्चे के विवाद में हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। परिजनों ने जख्मी महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। बताया गया कि बच्चों के बीच का विवाद बढ़ने के बाद बड़े लोग उलझ गए। थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार ने बताया कि मारपीट की जानकारी मिली है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...