बलरामपुर, अप्रैल 4 -- बलरामपुर, संवाददाता। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरमभारी में बच्चों के विवाद को लेकर विपक्षियों ने महिला की पिटाई कर दी। तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरमभारी निवासी मंजू देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने शनिवार को बताया कि शाम करीब सात बजे बच्चों के विवाद को लेकर गांव के ही विपक्षी रूकसाना, साजिया व रफीक ने पिटाई की। मारपीट के दौरान मेरे गले से सोने का हार भी खो गया है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि मंजू देवी की तहरीर पर तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.