प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 21 -- दिलीपपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी उम्मे अयमन ने सोमवार की शाम पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व पड़ोसी आसिफ अली के घर के बच्चों को लेकर कहासुनी हुई थी। सोमवार की सुबह आठ बजे रसोई में खाना बना रही थी, इसी दौरान आधा दर्जन से अधिक पड़ोसी घर में घुसकर गाली देते हुए लाठी से हमला कर दिया। उम्मे अयमन को पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घायल महिला की तहरीर पर पुलिस गोपालपुर की रिजवाना बानो, आरिफा बानो, आसिया बानो व रुकैया बानो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- महिला को मारपीट कर किया बेहोश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...