हरदोई, फरवरी 10 -- पाली। बच्चों में हुए विवाद के बाद एक महिला को तीन भाइयों ने पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी सोनी बेगम पत्नी इमरान ने दी तहरीर में बताया कि सोमवार को शाम साढ़े छह बजे के आसपास बच्चों की लड़ाई में गांव निवासी शेरू खाँ, इब्ने खाँ, तैमूर खाँ ने दरवाजे पर आकर गाली गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर तीनों भाइयों ने डंडे और घूंसे से मारा पीटा। पति इमरान बचाने आए तब विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि अभियोग दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.