बागपत, अप्रैल 5 -- किशनपुर बराल गांव में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया और देखते ही देखते दो पक्षों की महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे चलने से दो महिलाएं घायल हो गईं। दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। किशनपुर बराल निवासी प्रीति ने आरोप लगाया कि उसके बच्चे गली में खेल रहे थे। इसी दौरान वहां आए आइसक्रीम विक्रेता से उसने बच्चों को आइसक्रीम दिला दी और घर लौट आई। आरोप है कि कुछ देर बाद पड़ोस में रहने वाली बबीता के बच्चों ने उसके बच्चों की आइसक्रीम छीनकर नाली में फेंक दी। जब वह शिकायत करने बबीता के घर पहुंची तो वहां मौजूद महिला और उसके परिजनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गए। वहीं दूसरे पक्ष की बबीता का कहना है कि प्रीति के बच्चे उसके बच्चों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.