ललितपुर, मार्च 29 -- थाना पाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सिमरधा में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो परिवार आपस में भिड़ गए। दोनों ने एक दूसरे के साथ गाली गलौज, मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी भी दी। दोनों परिवारों ने एक दूसरे खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ग्राम सिमरधा में दो परिवारों के विवाद को लेकर पहले पक्ष के रूप में बृजेश पुत्र नारायण ने थाना पाली पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि 28 मार्च को उसके पुत्रों का विवाद उसके ही अपने विपक्षी दुष्यंत उर्फ मुकेश पुत्र नारायण सिंह के बच्चों से हो गया था। इस दौरान बच्चों में जमकर कहासुनी और मारपीट भी हुई। इसी बात से आक्रोशित दुष्यंत ने अपने चार अन्य परिजनों के साथ मिलकर उसके परिजनों के साथ सरेआम गाली गलौज कर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। थाना पाली पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.