हापुड़, मार्च 5 -- थाना क्षेत्र के गांव पिपलैड़ा में बुधवार को बच्चों के विवाद में बड़े भिड़ गए और दोनों पक्षों में लाठी डंडे धारदार हथियार चले। इसमें युवती समेत पांच घायल हो गए। जहां घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।गांव पिपलैड़ा की जाकिर कॉलोनी में बुधवार को बच्चों के बीच किसी बात को लेकर खेल-खेल में कहासुनी हो गई थी। परिजनों ने पहले इसे सामान्य बात माना, लेकिन कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बड़े लोग आमने-सामने आ गए। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर एक पक्ष ने हमला बोल दिया, जिसके बाद पथराव और मारपीट शुरू हो गई।हमले में धारदार हथियारों के इस्तेमाल से गांव में भगदड़ मच गई। शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित लोग शांत नहीं हुए। मारपीट में एक पक्ष से नरगिस, शकील और सलीम गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.