बच्चों के विवाद में भाई ने भाई को पीटा
रामपुर, जुलाई 1 -- मिलकखानाम। बच्चों के विवाद में भाई ने भाई को पीट डाला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला मिलकखानम थाना क्षेत्र के जिठनिया जागीर गांव का है। मंगलवार सुबह बच्चों के विवाद के बाद भाई ने भाई के घर पर चढ़ाई कर दी। आरोप है इस दौरान घर घर वालों के साथ मारपीट भी की गई। थाने पहुंचे पीड़ित रियासत अली ने अपने भाई सखावत और उसके परिजन तसलीम और आरिफ के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद में भाई ने भाई को पीटा यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, युवक गंभीर घायल यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद में युवक से मारपीट, भाई-भाभी पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.