बाराबंकी, अप्रैल 12 -- बाराबंकी। थाना व कस्बा मोहम्मदपुर खाला के में बच्चों के बीच हुए विवाद में बड़े भिड़ गए। इसमें दोनों पक्ष में मारपीट हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहम्मदपुर खाला कस्बा निवासी मुन्नी पत्नी रशीद ने सीओ फतेहपुर को तहरीर देकर बताया कि उनके बच्चे व विपक्षी हबीब के परिवार के बच्चे तीन अप्रैल को खेल रहे थे। उनके बीच किसी बात पर विवाद हो गया। इस पर विपक्षी हबीब, हलीम, गुलाम नबी, नसीम, सुफियान, अकरम, रुबी व राबिया निवासी ग्राम वासी घर पर पहुंच कर गालियां देने लगे। विरोध किया तो मारने के लिए दौडे, किसी तरह से उसने भाग कर जाच बचाई। मामले की सूचना स्थानीय थाना में दी तो विपक्षी लोगों ने उसे व उसके पति रशीद, पुत्री खुश्बु व महक को मारापीटा। दोबारा पुलिस में शिकायत करने पर विपक्षी ने हत्या की...