बाराबंकी, अप्रैल 5 -- बाराबंकी। थाना व ग्राम मोहम्मदपुर खाला में बच्चों में विवाद में शुक्रवार की रात दोनों पक्ष से बड़े आपस में भिड़ गए। दोनों पक्ष में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें तीन लोग घायल हैं। घायलों का उपचार कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहम्मदपुर खाला गांव निवासी गुलाम नवी उर्फ दोदे ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि तीन अप्रैल की रात करीब आठ बजे वह अपने दरवाजे पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव के ही राशिद, उसकी पत्नी तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने बच्चों के झगड़े को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी।आरोप है कि विवाद बढ़ने पर विपक्षी पक्ष ने लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों और घूंसे-लातों से हमला कर दिया। इस हमले में जैबूल पत्नी हबीब, राबिया पुत्री हबीब व जसीम पुत्र हलीम को गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.