बच्चों के विवाद में बीच-बचाव को पहुंचे दुकानदार की पीटकर हत्या
दरभंगा, मई 14 -- दरभंगा/घनश्यामपुर। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के आसी गांव में बच्चों के मामूली विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे 37 वर्षीय किराना दुकानदार सुजीत कुमार साहु उर्फ मुंशी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को दबोच लिया है। वारदात के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है और परिजनों में कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार, विवाद की जड़ 8 मई को गांव में एक शादी समारोह के दौरान पड़ी थी। आरोप है कि भोज के दौरान रामसेवक महतो ने आदित्य कुमार साहु पर गिट्टी फेंक दी थी, जिससे डरा हुआ आदित्य बिना खाना खाए घर लौट आया था। यह भी पढ़ें- हत्या के प्रयास मामले में सात गिरफ्तार मंगलवार की शाम जब आदित्य, शिवम और सुंदर साइकिल से घर लौट रहे थे, तभी तीन मोड़वा के पास रामविलास महतो और उसके साथियों ने उन्हें घेरकर मारपीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.