कन्नौज, अप्रैल 11 -- नगर के मोहल्ला जेरकिला में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया। दोनों ओर से बड़े लोग आपस में गालीगलौज करते हुए लड़ गए। उनमें लाठी-डंडें चले और जमकर पथराव हुआ, जिससे दोनों पक्षों के 9 लोग घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस सभी को कोतवाली ले गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। मोहल्ला जेरकिला में वारिश पुत्र शमीम और असलम पुत्र रसीद के परिवार के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्षों के परिजन भी बाहर निकल आए और फिर उनमें जमकर गालीगलौज के साथ मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडों के साथ पथराव होने लगा, जिससे मोहल्ले में भगदड़ मच गई। एक मकान की छत से हो रहे पथराव से लोग जान बचाकर भाग खड़े हुए। मारपीट की सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.