बच्चों के विवाद में बड़ों में चले लाठी डंडे
बरेली, मई 19 -- बच्चों के विवाद में बड़े भी सामने आ गए और एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के देवर-भाभी की पिटाई कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर छह लोगों के रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भोजीपुरा के गांव मुड़िया चेतराम निवासी समीना और पड़ोस में रहने वाली सुगरा के बच्चों में मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसको लेकर सुगरा अपने परिजनों को लेकर समीना के दरवाजे पर आकर गालियां देने लगी। तभी समीना का देवर इलियास वहां आकर गाली देने का विरोध करने लगा। इस पर सुगरा और उसके परिवार के सलीम, मुन्ने, आशिक, असलम व तस्लीम ने इलियास व समीना पर हमला कर दिया। इलियास के सिर में बंका लगने से वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावरों ने समीना की पिटाई कर दी। दोनों देवर भाभी को निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने समीना की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.