अमरोहा, फरवरी 2 -- हसनपुर। बच्चों के विवाद को लेकर बड़े भी भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई, जिसमें महिला घायल हो गई। कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। सीनू पुत्र सतवीर सिंह निवासी ग्राम मनौटा ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि रविवार शाम उसके बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। पड़ोसी के बच्चों से इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बच्चों के विवाद का मामला तूल पकड़ गया और कहासुनी के बाद बड़े भी आपस में भिड़ गए। मारपीट में पड़ोसी ने सीनू की पत्नी नीतू के सिर पर धारदार धारदार हथियार से हमला कर दिया। नीतू घायल हो गई। चीख पुकार सुनकर मौके पर गांव के तमाम लोग जुट गए। पीड़ित पक्ष कोतवाली पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.