बच्चों के विवाद में फायरिंग और रोड़ेबाजी
बिहारशरीफ, अप्रैल 28 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार थाना क्षेत्र के बासवन बिगहा गांव में सोमवार की शाम बच्चों के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग, रोड़ेबाजी व मारपीट हुई। मारपीट में दो लोग जख्मी हो गये हैं। ग्रामीणों की मानें तो रामनन यादव के पुत्र भूषण यादव व लेरु यादव के पुत्र काजू कुमार के बीच किसी बात पर लड़ाई हो गयी। इस बात पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से मारपीट, फायरिंग व रोड़ेबाजी करने का आरोप लगाया है। एक पक्ष के लेरु यादव ने चार तो दूसरे पक्ष के सूबे यादव ने छह लोगों को नामजद आरोपित बनाया है। थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि दोनों पक्षों ने एफआईआर करायी है। पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है। (बिहारशरीफ से अमित कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.