बलरामपुर, अप्रैल 2 -- बलरामपुर, संवाददाता। पचपेड़वा थाना क्षेत्र के ग्राम गनवरिया बगुलहवा में बच्चों के बीच विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।पचपेड़वा थाना क्षेत्र के ग्राम गनवरिया बगुलहवा निवासी इम्तियाज शाह ने गुरुवार को बताया कि बेटी रेहाना स्कूल पढ़ने गई थी। बच्चों ने आपस में झगड़ा कर लिया। बच्चों के बीच विवाद सुलझाने गया तो गांव के विपक्षी जुम्मन, बबलू व झुरैला ने मेरी पिटाई की। विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि इम्तियाज शाह की तहरीर पर विपक्षी जुम्मन, बबलू व झुरैला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.