बच्चों के विवाद में पथराव, सीने में ईंट लगने से महिला की मौत
संभल, जून 19 -- चन्दौसी कोतवाली क्षेत्र के गांव मई में गुरुवार शाम बच्चों के बीच हुए विवाद में एक पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया। जिससे सीने में ईंट लगने से महिला की मौत हो गई। सूचना पुलिस पहुंची लेकिन आरोपी भाग निकले। मृतिका के परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों को भगाने का आरोप लगाया है। गांव निवासी मल्लू की बेटियों का गुरुवार शाम पड़ोसी जकिया के बच्चों से विवाद हो गया। इसी दौरान मल्लू की पत्नी चमन चन्दौसी के अस्पताल में भर्ती बीमार रिश्तेदार को देखकर घर लौटी तो दोनों पक्षों में गाली-गलौज हो रही थी। आरोपी पक्ष के लोग उसकी बेटी मंतशा को पीट रहे थे, जब वह बेटी को बचाने पहुंची तो आरोपियों ने पथराव कर दिया। जिससे सीने में ईंट लगने से चमन जमीन पर गिर गई और उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने करीब 15 मिनट तक पथराव किया। मृतिका की बेटियों का आरोप है कि सीने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.