इटावा औरैया, मार्च 24 -- शहर के मोहल्ला मेवाती टोला में बच्चों के विवाद में पड़ोसियों ने महिला समेत दो लोग को मारपीट कर घायल कर दिया। ममता पत्नी रामबाबू ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि सोमवार शाम को बच्चों के बीच विवाद हुआ था। इसी रंजिश में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पड़ोसियों ने दोबारा झगड़ा शुरू कर दिया। आरोप है कि ममता ने अपने बच्चे को पिटता देखा तो वह बीच-बचाव करने पहुंची, लेकिन हमलावरों ने उसे और उसके चचेरे भाई को भी लात-घूंसों से पीट दिया। भतीजे अभिषेक के हाथ पर काट लिया। पुलिस घायलों को मेडिकल के लिए भेजकर जांच पड़ताल में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.