काशीपुर, अप्रैल 4 -- काशीपुर। बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए और मारपीट हो गई। दोनों ओर से मारपीट व धारदार हथियारों से हमले के आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दभौरा मुस्तहकम निवासी तारुख ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते गुरुवार रात करीब 8 बजे एक चार वर्षीय बच्चे के साथ मोहल्ले के अन्य बच्चों द्वारा कथित अमानवीय व्यवहार किए जाने की शिकायत पर परिजन आरोपियों के घर पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद जमशेद ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद जमशेद, जावेद, जीशान, जंनुल, मो. रफी समेत अन्य लोग तलवार, हसिया व चाकू जैसे धारदार हथियार लेकर बाहर आ गए और हमला कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...