रुडकी, जून 2 -- मंगलौर, संवाददाता। कस्बे के मोहल्ला कटहड़ा में बच्चों के बीच हुए विवाद ने मंगलवार शाम दो पक्षों के बीच मारपीट का रूप ले लिया। घटना में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला कटहड़ा में खेलते समय दो पक्षों के बच्चों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर दोनों पक्षों के परिजन आमने-सामने आ गए। पहले दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया।मारपीट में एक पक्ष के शकील और नजमा घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...