बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़े, तीन घायल
श्रावस्ती, अप्रैल 13 -- श्रावस्ती। हरदत्त नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र के ग्राम रानीसीर के मजरा बेगमपुर में सोमवार को बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया। इस दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष के हुकुम पुत्र बद्री और उनकी पुत्री मन्नू को चोटें आई। वहीं दूसरे पक्ष से मालती पत्नी विजय घायल हो गई। सभी घायलों को परिजनों ने एंबुलेंस से सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बच्चों के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। फिलहाल सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़े, तीन घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.