मैनपुरी, दिसम्बर 17 -- मिशन शक्ति केंद्र पर आए दिन छोटे-छोटे विवादों में की गई शिकायत को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्र पर काउंसलिंग के बाद लोग जागरूक हो रहे हैं। बुधवार को एक मामले की सुनवाई हुई। जहां बच्चों के लेकर हुए विवाद में सुलह कराई गई। समझौता होने पर दोनों पक्षों ने अपना लिखित सुलहनामा पेश किया। थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी रिंकी देवी पत्नी गुरुमीत कुमार व राममूर्ति पत्नी वीरभान ने बीते 16 दिसंबर को मिशन शक्ति केंद्र पर एक-दूसरे के खिलाफ शिकायती पत्र दिया था। दोनों पक्षों ने बच्चों को लेकर हुए विवाद में गाली-गलौल व मारपीट का आरोप लगाया था। जब टीम ने दोनों पक्षों की समस्याओं को सुना और जांच की तो पाया कि वह रिश्ते में सास बहु हैं। उनका छोटे-छोटे बच्चे को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों ने बढ़ा-चढ़ाकर शिकायत मे...