हाथरस, फरवरी 20 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला विभव नगर में गुरुवार की सुबह बच्चों के विवाद में दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर कुल्हाड़ी व लाठी डंडे चले। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हो गए, जिनका मेडिकल जिला अस्पताल में कराया गया। दोनों पक्षों के बीच भैंस चोरी के शक को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। गुरुवार की सुबह विवाद बच्चों के झगड़े को लेकर फिर से भड़क उठा। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर कुल्हाड़ी व लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों में मारपीट से अफरा-तफरी मच गई। झगड़े की जानकारी कोतवाली सदर पुलिस को दे दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। मारपीट में इस्लाम पुत्र सौकत, पिंटू पुत्र सौकत,आमिर पुत्र सौकत, रूकसाना पत्नी आमिर, पलिया पुत्र राहत, असलम, सलमान, प्रवीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.