कन्नौज, जनवरी 25 -- गुरसहायगंज। नगर के मोहल्ला अशोक नगर में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक युवक घायल हो गया मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मोहल्ला किदवई नगर निवासी प्रवीन पुत्र राम प्रकाश गुप्ता ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि शनिवार की देर शाम 8.30 बजे अमन, जुगुल किशोर, लखन व सुरेश ने बच्चों के विवाद में मारपीट के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। जिससे उसके सिर में चोट आ गई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...