चित्रकूट, मई 14 -- चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के बराछी गांव में बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। एक पक्ष के सुकरू निषाद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके परिवार के ही लवलेश व उसकी पत्नी माया देवी ने छोटे बच्चों की बातों को लेकर विवाद किया। दोनो ने मिलकर लाठी-डंडो से रात में उसके बेटे राजेश व राकेश के साथ मारपीट की। जिसमें दोनो को गंभीर चोटें आई है। दूसरे पक्ष से माया देवी ने तहरीर देकर बताया कि उसके जेठ सुकुरु, राममगन व भतीजे राजेश ने उसके साथ मारपीट की है। पुलिस ने दोनो पक्षों की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...