बांका, अप्रैल 1 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव में सोमवार की रात में बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें दोनों पक्षों के 14 लोग घायल हो गए, इनमें से छह को भागलपुर रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महादेवपुर गांव के अमरजीत दास एवं पंकज कुमार के बीच साइकिल चलाने को लेकर विवाद हुआ। दोनों बच्चों ने अपने-अपने घरों में इसकी शिकायत की। जानकारी मिलते ही दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर निकल गए तथा एक-दूसरे को ललकारते हुए मारपीट करने लगे। इस मारपीट में दोनों पक्षों के इंद्रदेव दास, पंकज कुमार, रेणु कुमारी, जूली देवी, उषा देवी, सिंटू दास, किशोर हरिजन, फूलो देवी, अलका कुमारी, जयराम कुमार, लंकेश कुमार, फूलो देवी, अमरजीत दास एवं किशोर हरिजन जख्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.