देवरिया, जून 2 -- बंजरिया बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। तरकुलवा थाना क्षेत्र के सकतुआ व खैराट गांव में बच्चों के विवाद के बाद मामला बढ़ गया। दोनों गांव के आमने-सामने हो गए। सीओ सिटी के नेतृत्व में पहुंची तीन थानों की पुलिस ने मामले को संभाला और दो दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया। हालांकि देर शाम तक इस मामले में मुकदमे की कार्रवाई नहीं हो सकी थी। क्षेत्र के बोलबम चौराहे पर सकतुआ गांव के एक युवक और खैराट गांव के कुछ युवकों के बीच कुछ दिन पहले मारपीट हुई थी। उस समय लोगों के समझाने पर मामला शांत हो गया था। यह भी पढ़ें- क्रिकेट मैच में कहासुनी के बाद विवाद, मारपीट; भाई-बहन घायल सोमवार सुबह खैराट गांव के दो युवक किसी कार्य से सकतुआ गांव की ओर गए थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, देखते ही देखते विवाद ब...