गाज़ियाबाद, मार्च 27 -- मोदीनगर। नगर की शिवपुरी कॉलोनी निवासी गिरिश शुक्ला आईटीबीपी से रिटायर हैं। गुरुवार रात को घर के बाहर बच्चे खेल रहे थे। खेलते समय बच्चों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद बात इतनी बिगड़ी कि दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। आरोप है कि दबंग ने अपने साथी के साथ मिलकर गिरिश शुक्ला के घर पर धावा बोल दिया और जमकर मारपीट कर तोड़फोड़ की। हमले में परिवार के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर गिरिश व रेनू की हालत गंभीर बनी हुई और उन्हें हायर सेंटर के लिए भेज दिया गया है। एसीपी ने बताया कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.