मुजफ्फरपुर, मार्च 30 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। करजा थाना क्षेत्र के झखरा गांव में रविवार की रात बच्चों के विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इसमें इंद्रदेव राय, पत्नी फूलमती देवी और 13 साल की बेटी दुलारी देवी की पिटाई कर दी। तीनों का अस्पताल में इलाज कराया गया। मामले को लेकर इंद्रदेव राय करजा थाना में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे, लेकिन उनकी फरियाद नहीं सुनी गई। सोमवार को एसएसपी के पास शिकायत लेकर पहुंचे, जहां कांटी विधायक अजीत कुमार को देखकर पीड़ित परिवार रोने लगे। इसके बाद विधायक ने एसएसपी से मिलकर घटना से अवगत कराने को कहा। पीड़ित इंद्रदेव राय ने बताया कि आरोपित पट्टीदार है। वे लोग हमेशा मारपीट करते रहते हैं। रविवार को बच्चों के बीच विवाद में ईंट और डंडा से हमला कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...