बलरामपुर, मई 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम मदरहवा भटपुरवा में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि गांव के चार लोगों ने दंपति को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित राम फेरन पुत्र राम सुमिरन निवासी ग्राम मदरहवा के मजरे भटपुरवा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 मई की शाम करीब साढ़े सात बजे बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर गांव के कुछ लोग उनके घर पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने राम फेरन और उनकी पत्नी मझिला पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों घायल हो गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने जान से मारने की धमक...