बच्चों के विवाद में जानलेवा हमला, चार घायल
बरेली, जून 6 -- बच्चों के विवाद को लेकर दबंगों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करके चार लोगों को घायल कर दिया। इस मामले में इज्जतनगर थाने में पांच नामजद समेत नौ आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शिकारपुर चौधरी निवासी जहीर ने पुलिस को बताया कि दो दिन पूर्व बच्चों के विवाद में मेनुद्दीन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उनके बेटे जुबैर का चालान किया गया था। इसी रंजिश में शुक्रवार सुबह बच्चे को आइसक्रीम दिलाने जाते समय मेनुद्दीन ने रास्ते में मारपीट शुरू कर दी। चीखपुकार सुनकर उनके परिवार के रईस, आलिम और जुबैर मोईन उन्हें बचाने पहुंचे। इसी दौरान मेनुद्दीन के परिवार के शान, अरमान, फरदीन, अमन और तीन-चार अज्ञात लोग लाठी-डंडे, हॉकी व धारदार लेकर पहुंचे और उन लोगों को हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.