बच्चों के विवाद में जमकर चली लाठियां, सात घायल
बहराइच, मार्च 26 -- बहराइच, संवाददाता। महसी टेपरा गांव में बुधवार रात बच्चों का विवाद मारपीट में बदल गया। दो पक्षों में जमकर लाठियां चली । जिसके चलते दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। घायलों को महसी सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। हरदी थाने के महसी टेपरा गांव में बुधवार रात बच्चे खेल रहे थे। इसी बीच इनमे झगड़ा होने लगा। जिस पर दिनेश पुत्र मिश्री लाल ने उन्हे डांटा तो कैलाश पुत्र बहादुर से कहासुनी हो गई। जो मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसके चलते एक पक्ष से दिनेश, राम अचल, बलिराम व दूसरे पक्ष से कैलाश, मन्नू, पेशकार, अमरिका घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार कनौजिया पुलिस बल सहित पहुंचे। कड़ी मशक्कत से मारपीट कर रहे लोगों पर काबू पाया गया। घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.