गाज़ियाबाद, मार्च 29 -- मोदीनगर। नगर के गांव मोहम्मदपुर कदीम में रविवार शाम बच्चों के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चले और पत्थरबाजी हुई। इसमें दोनों पक्ष के छह लोग घायल हो गए। गांव मोहम्मदपुर कदीम निवासी ​शकील और दिलशाद आसपास रहते हैं। बताया कि रविवार शाम दोनों पक्षों के बच्चे बाहर खेल रहे थे। खेल के दौरान बच्चों में ​किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शोर सुनकर उनके परिजन भी बाहर आ गए। दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली गलौज होने लगी। दोनों पक्ष लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए। जमकर संघर्ष हुआ। इसमें एक पक्ष के शकील, दानिश व अरमान और दूसरे पक्ष के दिलशाद,नौशाद व इमरान घायल हो गए। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष ने घटना की तहरीर नहीं दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...